पलामू में पशु तस्करों ने कंटेनर से पुलिस को कुचलने का किया प्रयास, पांच गिरफ्तार

पलामू:  मेदिनीनगर के निकट आज पशु तस्करों ने कंटेनर से पुलिस कर्मियों को कुचलने की कोशिश की। कई पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए। पुलिस ने काफी दूर तक पीछा कर कंटेनर को जप्त किया और पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कंटेनर से 47 गोवंशीय पशु बरामद किया इनमें से चार की मौत हो चुकी थी। 43 गोवंशीय पशु सुरक्षित मिले। कंटेनर में क्षमता से अधिक पशु भरे जाने के कारण चार की मौत हो गई।
सदर थाना प्रभारी उत्तम यादव के अनुसार पड़वा मोड़ पर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी इसी दौरान पता चला कि एक कंटेनर में पशु तस्कर गोवंशीय पशु लेकर रांची की ओर जा रहे हैं। रास्ते में पुलिस ने कंटेनर को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ने पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। कई पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए। बाद में पीछा कर कंटेनर को डालटेनगंज रांची मार्ग पर स्थित हेरिटेज स्कूल के पास पकड़ा गया। कंटेनर से पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पशुओं को बरामद किया गया। गिरफ्तार सभी  तस्कर पाटन थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और एक जाति विशेष के हैं। पुलिस ने गिरफ्तार पशु तस्करों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

पलामू समाचार

पलामू समाचार

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
error: Content is protected !!