मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की चलंत पशु चिकित्सा वाहन की शुरुआत

रांची : राज्य के गांवों में पशुपालकों को पशुओं की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने चलंत पशु चिकित्सा वाहन की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में 236 पशु चिकित्सा चलंत वाहन का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के अधिकांश लोग गांव में रहते हैं। पशुओं का पालन पोषण करते हैं। यह उनके जीविका का आधार है। कई बार बीमार पड़ने पर लोग पशुओं का इलाज नहीं कर पाते हैं। चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती है। पशुओं की मौत हो जाती है। इससे किसानों को आर्थिक क्षति होती है। इसलिए सरकार ने चलंत पशु चिकित्सा वाहन की शुरुआत की है। अब गांव में जाकर पशुओं का इलाज करेंगे। चलंत चिकित्सा वाहन में डॉक्टर के साथ-साथ दवाई व अन्य सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की सुविधा और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने को लेकर सरकार कई काम कर रही है। ₹200000 तक कर्ज माफ करने का भी फैसला लिया गया है। सम्मेलन में कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह, सांसद सुखदेव भगत, महुआ मांझी, विधायक कल्पना सोरेन और गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद भी मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
error: Content is protected !!