गढ़वा के डंडई प्रखंड में धर्म परिवर्तन करा रहे लोगों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, किया पुलिस के हवाले

गढ़वा: गढ़वा जिले के डंडई प्रखंड के सोनेहारा गांव में महिलाओं को झांसे में लेकर और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करा रहे तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा और उनकी जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। डंडई पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मामला डंडई प्रखंड के सोनेहारा गांव का है। गांव के जोरीदामर टोला पर कल तीन लोग आधा दर्जन महिलाओं से ईसाई धर्म से संबंधित प्रार्थना कर रहे थे। इसी बीच गांव के कुछ लोग पहुंच गए। गांव के लोगों ने देखा कि यह लोग महिलाओं को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में शामिल करने को लेकर का खेल कर रहे हैं और धर्म परिवर्तन करा रहे हैं । इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों की जमकर पिटाई की। इसके बाद डंडई थाना पुलिस को बुलाकर उन्हें सौंप दिया।
ग्रामीणों ने जिन तीन लोगों को पुलिस के हवाले किया उनमें पलामू जिले के पंडवा का विकास मेहरा और सोनेहारा के चंद्रदेव राम और मोहन राम शामिल हैं। ये तीनों पिछले 1 साल से इलाके में घूम-घूम कर धर्म परिवर्तन का काम कर रहे हैं।
ये महिलाओं को अपने झांसे में लेते हैं। बीमारी से मुक्ति दिलाने सहित कई तरह का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। इधर थाना प्रभारी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

0
1
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!