गढ़वा में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन विवाद: पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी का आरोप, ‘तालिबानी व्यवस्था लागू करना चाहते हैं मंत्री’

Location: Garhwa

गढ़वा: भाजपा के पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने हेमंत सोरेन सरकार और गढ़वा के मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सनातनियों का अपमान और तुष्टिकरण की राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि गढ़वा में मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन को रोकना बेहद निंदनीय है और इसे एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए किया गया है। तिवारी ने चेतावनी दी कि भाजपा की सरकार बनने के बाद मां दुर्गा के अपमान का बदला लिया जाएगा।

तिवारी ने प्रशासनिक अधिकारियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी सड़क होते हुए भी मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को आठ से दस घंटे तक रोकना प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री के कार्यकाल में तालिबानी व्यवस्था लागू की जा रही है और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है।

तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार ने दुर्गा पूजा के दौरान डीजे पर प्रतिबंध लगाकर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और यह अपमान गढ़वा की जनता विधानसभा चुनाव में जरूर जवाब देगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!