वीर बाल दिवस: गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों के बलिदान को भाजपा ने किया नमन

Location: Garhwa

गढ़वा। भाजपा जिला कार्यालय में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी लेकिन मुगलों के सामने झुके नहीं।

दुबे ने कहा, “गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों का बलिदान सनातनियों के लिए सदैव पूजनीय रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में वीर बाल दिवस मनाना हमारी संस्कृति के लिए गर्व की बात है।”

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, पूर्व सांसद घुरण राम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरज गुप्ता, अरविंद तुफानी, हरेंद्र दुबे, संजय ठाकुर, ब्रजेश उपाध्याय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

पलामू समाचार

पलामू समाचार

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
error: Content is protected !!