मझिआंव में बिना सूचना ढाई लाख का जलमिनार हटाया गया, विवाद की जांच के आदेश

Location: Manjhiaon

मझिआंव प्रखंड के मोरबे पंचायत में वार्ड नंबर एक स्थित मिसिर बिघा गांव में 15वें वित्त की राशि से लगाए गए जलमिनार को मुखिया प्रतिनिधि द्वारा स्थल से हटाने का मामला सामने आया है। पंचायत सचिव रविंद्र दुबे के अनुसार, यह जलमिनार कार्यकारिणी की बैठक और ग्राम सभा में पारित प्रस्ताव के बाद वार्ड नंबर 9 में श्री मोहन प्रजापति के घर के समीप लगाया गया था, जिसकी लागत 2 लाख 49 हजार रुपये थी। हालांकि, स्टेमेट के अनुसार जलमिनार राम सुंदर प्रजापति के घर के पास लगना था, लेकिन उसे स्थानांतरित कर दिया गया।

मुखिया प्रतिनिधि ललन सिंह ने बताया कि जलमिनार को श्री मोहन प्रजापति के निजी बोर के समीप लगाने के कारण विवाद और मारपीट की स्थिति बनी रहती थी, इसलिए उसे हटाकर पंचायत भवन में रखवा दिया गया।

प्रखंड समन्वयक कार्तिक कुमार ने पुष्टि की कि जलमिनार 15वें वित्त की राशि से लगाया गया था और भुगतान भी हो चुका है। वहीं, भेंडर राजन सिंह ने बताया कि मिस्त्री को भेजकर जलमिनार हटवाने का काम मुखिया प्रतिनिधि द्वारा किया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश भगत ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं दी गई थी और बिना सूचना के सरकारी संपत्ति हटाना गलत है। उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sarita Rani

Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!