चंपई सोरेन से मिले लोबिन हेंब्रम, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, अभी हमें कुछ पता नहीं

Location: रांची


रांची : झारखंड की राजनीति में दो दिनों से अफवाहों का बाजार गर्म है। चर्चा है कि पूर्व मुख्यमंत्री व हेमंत सरकार में कैबिनेट मंत्री चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के कुछ विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा में शामिल होने की घोषणा करने वाले पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम ने आज चंपई सोरेन से मुलाकात की। मुलाकात में क्या बातें हुई यह तो पता नहीं चला। लेकिन लोबिन हेंब्रम ने कल कहा था कि उनके साथ चंपई सोरेन और कुछ अन्य विधायक भी भाजपा में शामिल होने वाले हैं। आज की उनकी मुलाकात को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
इधर चंपई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि यह बात कहां से उड़ रही है उन्हें नहीं पता। आगे क्या होगा यह अभी हम नहीं जानते। अभी तो हम जहां हैं वहां ठीक हैं। कहां कहां क्या बात हो रही है इसकी जानकारी मुझे नहीं है। लोबिन हेंब्रम से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पूर्व विधायक हैं, पुराने साथी हैं । इसी बहाने मिलने आए थे। इसका बहुत मतलब निकालने की जरूरत नहीं है।
इधर चर्चा है कि जल्द ही चंपई सोरेन कुछ अन्य विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। जिस तरह से उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया गया है उससे वह नाराज चल रहे हैं। अपने को अपमानित महसूस कर रहे हैं। इसीलिए वह अब झारखंड मुक्ति मोर्चा को अलविदा कहने वाले हैं। चंपई सोरेन के साथ विधायक समीर मोहंती व संजीव सरदार का भी नाम लिया जा रहा है। लोबिन हेंब्रम ने तो भाजपा में शामिल होने का फैसला ले लिया है। वह किसी समय भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!