भाजपा की परिवर्तन यात्रा 20 से, सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी

रांची : राज्य में सत्ता परिवर्तन लाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा निकालेगी। यात्रा 20 से 30 सितंबर तक राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी। यात्रा संचालक को सांगठनिक दृष्टिकोण से छह प्रमंडल में बांटी गई है। इस यात्रा में पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को भी यात्रा में शामिल होने के लिए अलग-अलग तिथि पर आमंत्रित किया जाएगा। कई नेताओं ने तो यात्रा में शामिल होने की सहमति भी दे दी है। 20 सितंबर से आयोजित होने वाली परिवर्तन यात्रा की रूपरेखा तैयार करने को लेकर आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को यात्रा का संयोजक बनाया गया है। बैठक में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह और पार्टी के सभी पदाधिकारी और विधायक शामिल हुए। बैठक के बाद संयोजक दीपक प्रकाश ने बताया कि झारखंड में परिवर्तन के लिए जनता तैयार है। जनता हेमंत सोरेन सरकार के भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है। हर तरफ अराजकता का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार यहां बनना तय है। जनता अब इस सरकार को बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!