ब्रेकिंग न्यूज़ः खेलकूद प्रतियोगिता में जीत की जश्न मना रही एक दर्जन कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं मारपीट व पथराव में घायल, 10 गंभीर रेफरल अस्पताल में भर्ती

Location: Manjhiaon

अभिभावकों ने छात्रावास में घुसकर पीटा और किया पथराव

मझिआंव ः बरडीहा प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय के लगभग एक दर्जन छात्राओं को मारपीट कर घायल कर दिया गया।

जानकारी देते हुए कस्तूरबा विद्यालय की महिला गार्ड आशा देवी ने बताई की बीआरसी कार्यालय से बीपीएम असीॅ मुर्तुजा के द्वारा खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन हेतु कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं को बगल में स्थित खेल के मैदान में कबड्डी,लौंग जंप, दौड़ सहित अन्य खेल प्रतियोगिता में दर्जनों बच्चियों भाग ली, जिसमें कस्तूरबा विद्यालय तथा 10+2 हाई स्कूल बरडीहा के छात्राओं के बीच खेल खेला जा रहा था, जिसमें बरडीहा कस्तूरबा की छात्राएं सभी मैच जीत ली, मैच जीतने के बाद जश्न मनाने लगी इसी मामले को लेकर हारी हुई टीम की छात्राओं के द्वारा झंझट करने लगी वह विवाद धीरे-धीरे मारपीट में तब्दील हो गया।खेल मैदान के बाहर तो मारपीट हुई ही इसके बाद जो भी अभिभावक थे वे सभी कस्तूरबा विद्यालय के चार दिवारी फांद कर मारपीट किया ,तथा पथराव भी किया। जिसमें लगभग 10 छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई घायल छात्राओं का नाम: कक्षा 10 की छात्रा दया कुमारी, 16 वर्ष नेहा कुमारी ,16 वर्ष ,चांदनी कुमारी 16 वर्ष, प्रीति कुमारी एवं कक्षा 9 की मायावती कुमारी 15 वर्ष,रूपवती कुमारी 15 वर्ष ,आरती कुमारी 15 वर्ष, कक्षा 8 की पम्मी कुमारी 15 वर्ष एवं कक्षा 7 की बबीता कुमारी 15 वर्ष एवं लक्ष्मी कुमारी 15 वर्ष का नाम शामिल है। इधर साथ में ए खेल की जर्सी में कस्तूरबा विद्यालय की साथ में आई रेफरल अस्पताल में छात्रा संगम कुमारी, प्रियंका कुमारी, मीरा कुमारी, निशा कुमारी, सरिता कुमारी ,खुशबू कुमारी, कौशल्या कुमारी ,शकुंतला कुमारी, शोभा कुमारी सहित अन्य छात्राओं ने बताई की हम लोगों को खेल जीतने के बाद खुशी का इजहार कर रहे थे इसी दौरान हरि हुई 10 + 2 उच्च विद्यालय पर बरडीहा प्कीलस टू की छात्राओं के द्वारा मारपीट शुरू कर दी इसके बाद हम लोग किसी तरह कस्तूरबा स्कूल की महिला गार्ड आशा देवी के सहारे अपने स्कूल में अंदर प्रवेश किया इसके बाद टेन प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्राओं का अभिभावकों के द्वारा ऐसा लग रहा था मानो मेंन गेट तोड़ देंगे ,उससे भी नहीं बना तो बाउंड्री फंड कर मारपीट किया गया है वह पथराव किया गया जिससे लगभग 10 छात्राएं बेहोशी की हालत में 108 एंबुलेंस के माध्यम से रेफरल अस्पताल में लाया गया समाचार लिखे जाने तक सभी का इलाज किया जा रहा है इस दौरान बीपीएम आरसी मूर्तीजा ने बताई की सभी छात्राओं को खेल के लिए मैदान में ले जाया गया था ब्रा के निर्देशानुसार इसी बीच मारपीट हुई है इसकी सूचना थाना को दे दी गई है।
एक माह से बिना वार्डन के चल रहा है कस्तूरबा स्कूल: इधर इस संबंध में सभी छात्राओं ने बताई की 15 अगस्त के बाद से कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में बिना वार्डन के स्कूल चल रहा है ।जिसमें मात्र अनुबंध पर पढ़ाई करने वाली शिक्षिकाएं वे पढ़ाकर चली जाती हैं, इधर महिला गार्ड आशा देवी के सहारे लगभग 150 छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि इस स्कूल में टोटल 200 छात्राएं नामांकित हैं ।
इधर इस घटना की सूचना मिलने पर बरडीहा बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय रेफरल अस्पताल में सभी बच्चियों से हाल खबर ली तथा रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर गोविंद प्रसाद सेठ से सभी को उचित ईलाज करने का निर्देश दी , इधर एक माह बिना वार्डन के कस्तुरबा गांधी स्कूल चलाने के संबंध में बीडीओ श्री सहाय के द्वारा बताया गया कि कल 11 सितंबर से वार्डन का पद स्थापित किया जाएगा ।इससे पूर्व दो वार्डन को जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा भेजा गया था परंतु एक रिजाइन दे दी और दूसरे मेडिकल लीव में चली गई। इसके साथ ही उन्होंने अभी बताया कि कस्तूरबा विद्यालय की सीसीटीवी को देखने के बाद जो भी दोषी होंगे बाहर के लोगों के द्वारा कस्तूरबा विद्यालय के बाउंड्री कुदकर कर मारपीट करते अगर पाए जाते हैं तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर घायल छात्राओं के साथ आई हुई अन्य छात्राएं में बीडीओ से कहीं कि अगर बीपीएम मैडम मारपिट हो रहा था उस समय डांट देती तो क्षह मामला नहीं बढ़ता।
भाजपा नेता डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने सभी छात्राओं को रेफरल अस्पताल में आकर जानकारी हासिल की, तथा बरडीहा थाना प्रभारी को जांचों उपरांत कार्रवाई करने की बात कही,तथा उन्होंने कहा कि जब स्कूल में वार्डन नहीं थी तो किसके निर्देश पर सभी बच्चियों को खेल के लिए स्कूल से बाहर निकाला गया ,और निकाला गया तो बिना सुरक्षा व्यवस्था किये क्यों ऐसा किया गया। यह जांच का विषय बना हुआ है।समाचार लिखे जाने तक सभी छात्राओं का ईलाज जारी था ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!