अटल बिहारी वाजपेई जयंती पर भाजपा ने गढ़वा में मनाया सुशासन दिवस, सदस्यता अभियान का शुभारंभ

गढ़वा: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर रंका मोड़ स्थित सदस्यता अभियान स्टॉल लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विधायक तिवारी ने कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी को सुशासन बाबू के नाम से जाना जाता है। आज उनकी जयंती पर इस सदस्यता अभियान की शुरुआत हमारे लिए गर्व की बात है।” उन्होंने जनसमूह से अपील की कि सभी 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल कर भाजपा के सदस्य बनें।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद घूरन राम, भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, महामंत्री संतोष दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज गुप्ता, मुरली श्याम सोनी, और मीना देवी सहित कई नेता मौजूद थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती को प्रदेश स्तर पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने बताया कि स्टॉल के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में सन्नी चंद्रवंशी, विशाल गुप्ता, आनंद महतो, और अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अभियान का उद्देश्य पार्टी के संगठन को मजबूत करना और गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की पहुंच को और सशक्त बनाना है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!