बिहार के चर्चित बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जेल से आएंगे बाहर

Location: रांची

रांची : बिहार के चर्चित बाहुबली नेता पूर्व विधायक अनंत सिंह को आज पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई। अवैध रूप से अपने आवास पर एके -47 रखने के मामले में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। पुलिस यह साबित नहीं कर पाई कि उनके आवास से बरामद एके-47 अनंत सिंह का था।
हाईकोर्ट से बरी किए जाने के बाद उम्मीद है कि वह एक-दो दिनों में जेल से बाहर आ जाएंगे। फिलहाल उनके ऊपर अभी कोई मामला लंबित नहीं है। हाई कोर्ट से बरी किए जाने की खबर मिलते ही मोकामा सहित उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है । लोग अब उनके बाहर आने की प्रतीक्षा करने लगे हैं।
ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के पहले अनंत सिंह अपने परिवार में बंटवारा करने के लिए पेरोल पर रिहा किए गए थे। जेल जाने के पहले उन्होंने अपने समर्थकों से कहा था कि मेरे लिए प्रार्थना कीजिए की मैं जल्द आपके बीच आजाऊं। उनकी प्रार्थना अब पूरी हो गई। अनंत सिंह जल्द अपने लोगों के बीच होंगे। पेरोल पर बाहर आने के बाद मीडिया की सुर्खियों में अनंत सिंह बने हुए थे। वह अपने देहाती अंदाज और बोल के लिए जाने जाते हैं। मोकामा इलाके में काफी लोकप्रिय हैं। उनकी पत्नी नीलम देवी अभी विधायक हैं और जदयू के साथ हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!