राजद अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित 200 से अधिक लोग झामुमो में शामिल

Location: Garhwa

जन-जन के विश्वास से हर दिन बढ़ रहा है झामुमो परिवार : मंत्री मिथिलेश

गढ़वा। राष्ट्रीय जनता दल अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष नागेंद्र राम ने अपने समर्थकों के साथ झामुमो का दामन थाम लिया। साथ ही ग्राम महुलिया एवं गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 13 एवं 14 के 200 से अधिक लोग झामुमो में शामिल हो गये। मंगलवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जन-जन के विश्वास से झामुमो परिवार हर दिन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी का अभिनंदन एवं स्वागत है। मैं आपके विश्वास पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि आज गढ़वा में हो रहे विकास कार्यां एवं राज्य में चलायी जा रही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर गढ़वा की हरेक गांव के काफी संख्या में लोग झामुमो से जुड़ रहे हैं। इसके लिए वे जनता का शुक्रगुजार हैं। मंत्री ने कहा कि गढ़वा के विकास कार्यां से एक ओर जहां जनता का रूझान झामुमो की ओर बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर विरोधियों की बेचैनी बढ़ गई है। जनता का कभी खोज खबर नहीं लेने वाले लोग अब चुनाव के समय जनता के बीच अपनी झूठ फरेब की सौगात के साथ भटकते नजर आ रहे हैं। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से नागेंद्र कुमार भुईयां, अनिल कुमार भुईयां, श्री प्रसाद, सुरेंद्र भुईयां, बीरबल भुईयां, राजधानी भुईयां, उदेशी भुईयां, जहीर अंसारी, राजू चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी, राजबलि मेहता, सुरेश मेहता, कमलेश राम सहित 200 से अधिक लोगों का नाम शामिल है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा, शरीफ खां, आशिश अग्रवाल, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक
    error: Content is protected !!