असम के मुख्यमंत्री पहुंचे पाकुड़, पीड़ित आदिवासी महिलाओं और छात्रों से की मुलाकात

Location: रांची


रांची : असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता विश्व सरमा आज दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे। पाकुड़ जिले के गोपीनाथपुर में पीड़ित आदिवासी महिलाओं से मुलाकात की। उनका हाल-चाल जाना और घटना की जानकारी ली। बता दें कि गोपीनाथपुर में दबंगों ने आदिवासी महिलाओं की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है और विरोध करने पर महिलाओं पर अत्याचार क्या है।
मुख्यमंत्री केएम कॉलेज भी गए जहां पिछले दिनों पुलिस ने हॉस्टल में रह रहे छात्रों की पिटाई की थी। इस घटना में कई छात्र घायल हो गए थे। घायल छात्रों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने घायल छात्रों से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह सरकार आदिवासियों पर भी जुल्म करने में पीछे नहीं है। पाकुड़ इलाके में भी बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी घुसपैठी रह रहे हैं। घुसपैठिए स्थानीय आदिवासी और अन्य लोगों पर जुल्म कर रहे हैं और सरकार इन्हें संरक्षण दे रही है। हेमंत सोरेन आदिवासियों का हितैषी होने का दावा करते हैं लेकिन इसके विपरीत आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा है। उनकी संपत्ति हड़पी जा रही है। आदिवासी महिलाओं को जाल में फंसा कर मुसलमान शादी कर रहे हैं और धर्म परिवर्तन करा रहे हैं।
हिमता विश्व सरमा कल जमशेदपुर जाएंगे। वहां पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे। कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। प्रदेश के कई नेता भी कल जमशेदपुर में रहेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!