67वें सप्ताह भी अग्रवाल परिवार का सेवा संकल्प कायम, खिचड़ी वितरण से सैकड़ों हुए लाभान्वित

Location: Garhwa

गढ़वा:समाज सेवा की मिसाल कायम करते हुए अग्रवाल परिवार, गढ़वा द्वारा लगातार 67वें सप्ताह भी प्रसाद रूपी खिचड़ी का वितरण किया गया। यह आयोजन शहर के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर, रंका मोड़ के पास हर शनिवार की भांति इस शनिवार को भी संपन्न हुआ।

आज के कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक छपरा (बिहार) निवासी विजय कुमार अग्रवाल एवं ज्योति रानी अग्रवाल थे। उन्होंने यह आयोजन अपने पोते कृसांग अग्रवाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया। कृसांग, संचित गर्ग और रचना अग्रवाल के पुत्र तथा शिवानी गर्ग के भतीजे हैं।

विजय कुमार अग्रवाल ने बताया, “मैं अग्रवाल परिवार की इस सेवा को लंबे समय से देखता और सुनता आ रहा हूं। गढ़वा आगमन पर मुझे इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जरूरतमंदों को भोजन कराना आत्मिक शांति देने वाला कार्य है, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।”

उन्होंने सभी समाजसेवियों और सक्षम लोगों से अपील की कि वे भी ऐसे कार्यों में भाग लेकर जरूरतमंदों की सहायता करें।

इस अवसर पर अग्रवाल परिवार के कई सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिनमें चंद्र प्रकाश अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, रविंद्र जैसवाल, विनय कश्यप, आकाश केशरी, हर्ष अग्रवाल, रचना अग्रवाल, श्रेयश गर्ग, सौम्य श्रेष्ठ और अथर्व अग्रवाल शामिल थे। सभी ने मिलकर सेवा भाव के साथ जरूरतमंदों को भोजन कराया और आयोजन को सफल बनाया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज़:भवनाथपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़:भवनाथपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!