डीसी-एसपी ने फ्लैग मार्च कर दिया शांति का संदेश, रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट

Location: Garhwa

गढ़वा: रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शनिवार को पर्व की पूर्व संध्या पर जिले के उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय, एसडीओ संजय कुमार, अभियान एसपी राहुल देव बड़ाइक, एसी राज महेश्वरम सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया।

यह मार्च गढ़वा थाना परिसर से शुरू होकर रंका मोड़, गढ़देवी मंदिर, झंडा चौक समेत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए पुनः थाना परिसर में समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च के जरिए आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के साथ ही असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश दिया गया।

मौके पर उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि गढ़वा जिला गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक रहा है। यहां हर त्योहार भाईचारे के साथ मनाया जाता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर शांति व्यवस्था भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। शहर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है और सभी गतिविधियों पर पैनी नजर है। फ्लैग मार्च का उद्देश्य न केवल जनता को सुरक्षित महसूस कराना है, बल्कि हुड़दंगियों को चेतावनी देना भी है।

अभियान एसपी राहुल देव बड़ाइक ने जिलेवासियों से त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि पर्व हमारी एकता और संस्कृति के प्रतीक हैं। इस मौके पर एसडीपीओ नीरज कुमार, थाना प्रभारी बृज कुमार, सेना के मेजर सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    error: Content is protected !!