पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक का सघन जन जागरण अभियान 1 से 15 अप्रैल तक

Location: Garhwa

गढ़वा: पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक (PPID) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार, 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 तक प्रखंड एवं जिला स्तरीय सघन जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आम जनता तक पहुँचाना है।

जिला कमिटी गढ़वा के तत्वावधान में यह कार्यक्रम प्रतिदिन बाइक रैली के रूप में संचालित हो रहा है, जिसमें 20 से 25 कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर रोजाना 20 से 25 गांवों का भ्रमण कर रहे हैं। रैली के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर पार्टी की विचारधारा, नीतियां और जन सरोकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

जिला कमिटी ने बताया कि यह जन जागरण अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। यह अभियान पार्टी के प्रति जनसमर्थन को मजबूत करने में मदद करेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    error: Content is protected !!