Location: Meral
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में 18 वर्षीय विकास कुमार चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक विकास कुमार चौधरी, पिता गोपी चौधरी, बाना गांव के दूंनूखाड टोला का निवासी था। घायलों में कुदुर चौधरी (पिता सुकन चौधरी, निवासी गेरूआ के यूरिया टोला) तथा सोमारू चौधरी (पिता चुनमुन चौधरी) शामिल हैं, जिनकी हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही मेराल थाना प्रभारी विष्णु कांत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने मृतक और दोनों घायलों को तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम गढ़वा सदर अस्पताल में कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।











