बिजली चेकिंग अभियान में 15 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज,विभाग को 1.85 लाख राजस्व प्राप्त

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर :- कार्यपालक विद्युत अभियंता पंकज कुमार गौतम के नेतृत्व में मंगलवार को रमना प्रखंड क्षेत्र के कर्णपुरा गांव एवं रमना टाउन में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान गठित टीम ने सघन जांच करते हुए कुल 15 लोगों के खिलाफ अवैध रूप से बिजली उपयोग करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई।प्रभारी कनीय विद्युत अभियंता अमल राय ने संबंधित थाने में मामला दर्ज कराया।अभियान के दौरान विभाग को कुल ₹1,85,340 का राजस्व प्राप्त हुआ।जांच में पाया गया कि 11 लोग बिना वैध विद्युत कनेक्शन के बिजली का उपयोग कर रहे थे,जबकि 3 उपभोक्ता अपने वैध कनेक्शन में बाईपास कर अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल कर रहे थे।इसके अलावा एक उपभोक्ता का कनेक्शन बकाया बिल के कारण काट दिया गया था,फिर भी वह अवैध रूप से बिजली का उपयोग करता पाया गया।बिजली चोरी करने वालों में ओस्ताज अंसारी,राजदेव विश्वकर्मा,हीरालाल गुप्ता,तुषारकांति अधिकारी,मीरा देवी,योगेश्वर कुमार रवि,संजय प्रसाद गुप्ता,प्रतोष गुप्ता,सोनी देवी,अर्जुन ठाकुर,इन्तयाज अंसारी,चंदा देवी,संजू देवी,रामकिशन वियार तथा राजेश गुप्ता के नाम शामिल है।कार्यपालक विद्युत अभियंता पंकज कुमार गौतम ने बताया कि “रेड डे” के तहत यह विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें।अवैध उपयोग करते पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।इस छापेमारी अभियान में सहायक विद्युत अभियंता प्रदीप कुमार सिंह,प्रभारी कनीय अभियंता अमल राय,संजीव कुमार,छोटन राम सहित कई विद्युत कर्मी शामिल रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!