शिक्षक समाज ने दी श्रद्धांजलि, संजय करमाली की असामयिक निधन से शोक की लहर

Location: Garhwa

गढ़वा: झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्प्लॉई फेडरेशन (झारोटेफ) एवं झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ गढ़वा जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को टाउन हॉल मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन रामासाहु मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय, गढ़वा में पूर्व पदस्थापित शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं झारोटेफ प्रखंड अध्यक्ष स्व. संजय करमाली के असामयिक निधन पर किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित झारोटेफ जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि संजय करमाली सर कर्मठ, मिलनसार और बहुआयामी प्रतिभा के धनी शिक्षक थे। वे रामगढ़ जिला के बड़काचूंबा गांव के निवासी थे। गढ़वा में पदस्थापना के दो वर्ष बाद वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हो गए थे। इसके बाद शिक्षकों द्वारा इलाज हेतु आर्थिक सहायता दी गई, लेकिन लगभग तीन-चार साल तक संघर्ष करने के बाद वे इस दुनिया को अलविदा कह गए। वे अपने पीछे पत्नी और एक मासूम पुत्र को छोड़ गए हैं।

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव सरफुल्लाह अंसारी ने कहा कि स्व. करमाली की मृत्यु से शिक्षक समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। संघ ने इलाज के दौरान उन्हें हरसंभव सहयोग दिया और आगे भी उनके परिवार की मदद के लिए तत्पर रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा में जयप्रकाश सिंह, मंसूर आलम, सौरभ कुमार, रिंकू कुमार पासवान, समीर राज, शिव कुमार, प्रकाश सोनी, ललित मोहन आनंद, पंकज कुमार, संतोष कुमार सिंह, अभय सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे और नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

    दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

    बोलबम यात्रियों की सेवा के लिए आगे आए युवा समाजसेवी डॉ. मो. इलियास अंसारी, पूजन सामग्री का करेंगे वितरण

    बोलबम यात्रियों की सेवा के लिए आगे आए युवा समाजसेवी डॉ. मो. इलियास अंसारी, पूजन सामग्री का करेंगे वितरण

    संत रविदास जयंती पर कलश रथ का बिलासपुर में होगा भव्य स्वागत

    संत रविदास जयंती पर कलश रथ का बिलासपुर में होगा भव्य स्वागत

    उड़ान’ में उमड़ा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साह, शिक्षा के साथ व्यक्तित्व निर्माण पर जोर

    उड़ान’ में उमड़ा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साह, शिक्षा के साथ व्यक्तित्व निर्माण पर जोर
    error: Content is protected !!