बोलबम यात्रियों की सेवा के लिए आगे आए युवा समाजसेवी डॉ. मो. इलियास अंसारी, पूजन सामग्री का करेंगे वितरण

Location: Meral

मेराल (गढ़वा): सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की बोलबम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से बिकताम पंचायत के युवा समाजसेवी डॉ. मो. इलियास अंसारी ने सराहनीय पहल की है। उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्र से बोलबम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के बीच पूजन एवं यात्रा में उपयोगी सामग्री का निःशुल्क वितरण किया जाएगा, ताकि उनकी यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक बन सके।
डॉ. इलियास अंसारी ने बताया कि इस वर्ष बोलबम यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं से संपर्क कर उनकी आवश्यक जानकारी ली जा रही है। उन्होंने इच्छुक श्रद्धालुओं से अपना परिचय देते हुए मोबाइल नंबर 9939569342 पर संपर्क करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि बोलबम यात्रा आस्था, श्रद्धा और भगवान शिव के प्रति समर्पण का प्रतीक है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य और पुण्य का कार्य है। इसी भावना से यह पहल की जा रही है, ताकि बिकताम पंचायत से अधिक से अधिक श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए देवघर पहुंच सकें।
डॉ. इलियास अंसारी ने बताया कि पूजन एवं यात्रा सामग्री के वितरण की तिथि, समय और स्थान की सूचना शीघ्र ही श्रद्धालुओं को उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने पंचायत के सभी बोलबम यात्रियों से निर्धारित समय के भीतर अपनी जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, ताकि सामग्री वितरण का कार्य व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जा सके।
उन्होंने पंचायतवासियों से भी इस सेवा अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

    दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

    बोलबम यात्रियों की सेवा के लिए आगे आए युवा समाजसेवी डॉ. मो. इलियास अंसारी, पूजन सामग्री का करेंगे वितरण

    बोलबम यात्रियों की सेवा के लिए आगे आए युवा समाजसेवी डॉ. मो. इलियास अंसारी, पूजन सामग्री का करेंगे वितरण

    संत रविदास जयंती पर कलश रथ का बिलासपुर में होगा भव्य स्वागत

    संत रविदास जयंती पर कलश रथ का बिलासपुर में होगा भव्य स्वागत

    उड़ान’ में उमड़ा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साह, शिक्षा के साथ व्यक्तित्व निर्माण पर जोर

    उड़ान’ में उमड़ा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साह, शिक्षा के साथ व्यक्तित्व निर्माण पर जोर

    विशुनपुरा के पांच विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, 10+2 पिपरीकला में ग्यासुद्दीन अंसारी बने अध्यक्ष

    विशुनपुरा के पांच विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, 10+2 पिपरीकला में ग्यासुद्दीन अंसारी बने अध्यक्ष
    error: Content is protected !!