दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

Location: Manjhiaon



मझिआंव (गढ़वा): थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सोनपुरवा के पारा शिक्षक अरुण कुमार चौधरी (41 वर्ष) को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मझिआंव थाना कांड संख्या 73/2026 दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) एवं 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई।
पीड़िता ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि 17 जुलाई की रात करीब 10 बजे आरोपी उसके घर में घुस आया और जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने और शोर मचाने पर उसने जान से मारने का प्रयास भी किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान आरोपी को कमरे में बंद कर बाहर से सिटकनी लगा दी गई थी, लेकिन ग्रामीणों के जुटने से पहले वह वेंटिलेटर तोड़कर फरार हो गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षक समाज में आदर्श माने जाते हैं, ऐसे में इस तरह के आरोप सामने आने से लोगों में नाराजगी है।
(नोट: यह समाचार पुलिस में दर्ज प्राथमिकी और पुलिस द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। मामले में आरोप सिद्ध होना न्यायालय के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगा।)**

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!