उड़ान’ में उमड़ा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साह, शिक्षा के साथ व्यक्तित्व निर्माण पर जोर

Location: कांडी


अभाविप के अभिनंदन समारोह में बीडीओ प्रवीण सिंह बोले—दृढ़ संकल्प, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता से ही मिलेगी सफलता


कांडी (गढ़वा): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की कांडी इकाई की ओर से सोमवार को आरके प्लस टू हाई स्कूल, कांडी परिसर में ‘उड़ान’ नवप्रवेशी विद्यार्थी अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के साथ व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बरडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण सिंह, पुलिस सब इंस्पेक्टर जुली टुडू, प्रभारी प्रधानाध्यापक मलय कुमार सिंह, अभाविप प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रिंस सिंह एवं नगर मंत्री लक्की चंद्रवंशी ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि बीडीओ प्रवीण सिंह ने कहा कि ‘उड़ान’ जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के स्वागत के साथ उनके व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभावना को जागृत करने का सराहनीय प्रयास हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। यदि वे अनुशासन, परिश्रम, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ें तो विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ सामाजिक चेतना विकसित करने तथा दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहने का आह्वान किया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक मलय कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय जीवन केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व निखारने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और समाज के प्रति दायित्व निभाने का स्वर्णिम अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से समय का सदुपयोग करने, अनुशासित एवं नशामुक्त जीवन अपनाने तथा डिजिटल संसाधनों का सकारात्मक उपयोग करने की अपील की।
अभाविप प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रिंस सिंह ने कहा कि परिषद केवल छात्रहित के मुद्दों पर कार्य करने वाला संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व के संस्कार विकसित करने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने परिषद द्वारा वर्षभर संचालित शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, पर्यावरण संरक्षण, सेवा एवं नेतृत्व विकास से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी।
इस अवसर पर पुलिस सब इंस्पेक्टर जुली टुडू ने विशेष रूप से छात्राओं को सोशल मीडिया के दुरुपयोग से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी और दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आती रहती हैं, इसलिए विद्यार्थियों को सजग रहना चाहिए तथा किसी भी समस्या की स्थिति में कानूनी सहायता लेने से नहीं हिचकना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में अभाविप नगर मंत्री लक्की चंद्रवंशी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में अभाविप जिला संयोजक राजा यादव, युवा समाजसेवी दिनेश कुमार, अमोल मेहता, राहुल कुमार, सोनू पासवान, नीरज कुमार, शशि मेहता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

    दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

    बोलबम यात्रियों की सेवा के लिए आगे आए युवा समाजसेवी डॉ. मो. इलियास अंसारी, पूजन सामग्री का करेंगे वितरण

    बोलबम यात्रियों की सेवा के लिए आगे आए युवा समाजसेवी डॉ. मो. इलियास अंसारी, पूजन सामग्री का करेंगे वितरण

    संत रविदास जयंती पर कलश रथ का बिलासपुर में होगा भव्य स्वागत

    संत रविदास जयंती पर कलश रथ का बिलासपुर में होगा भव्य स्वागत

    उड़ान’ में उमड़ा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साह, शिक्षा के साथ व्यक्तित्व निर्माण पर जोर

    उड़ान’ में उमड़ा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साह, शिक्षा के साथ व्यक्तित्व निर्माण पर जोर

    विशुनपुरा के पांच विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, 10+2 पिपरीकला में ग्यासुद्दीन अंसारी बने अध्यक्ष

    विशुनपुरा के पांच विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, 10+2 पिपरीकला में ग्यासुद्दीन अंसारी बने अध्यक्ष
    error: Content is protected !!