दुलदुलवा में शराब मुक्ति की पहल, एसडीएम ने लिया गांव को गोद

Location: Garhwa

गढ़वा : मदर्स डे के अवसर पर गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने दुलदुलवा गांव को शराब मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की। रविवार को उन्होंने अधिकारियों की टीम के साथ पंचायत भवन पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और गांव को अवैध शराब के कारोबार से मुक्त करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान एसडीएम ने गांव को गोद लेने की घोषणा करते हुए कहा कि वे यहां के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बैठक में लगभग 200 ग्रामीणों की भागीदारी रही। शराब कारोबार से जुड़े परिवारों की काउंसलिंग की गई और गांव की माताओं को शराब मुक्ति अभियान का नेतृत्व सौंपा गया। मौके पर कई लोगों ने हाथ उठाकर शराब निर्माण बंद करने का संकल्प लिया।

एसडीएम ने ग्रामीणों से कहा कि बेल के जंगल और समृद्ध संस्कृति वाले इस गांव को बदनाम करने वाले कार्य अब बंद होने चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि वैकल्पिक रोजगार के लिए प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा। अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि शराब का विकल्प स्वरोजगार है।

मदर्स डे पर माताओं को नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। एसडीपीओ नीरज कुमार ने कहा कि जैसे इतिहास में महिलाओं ने कई आंदोलनों की अगुवाई की है, वैसे ही दुलदुलवा की महिलाएं इस अभियान की अगुवा बनें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    error: Content is protected !!