बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

Location: Garhwa

गढ़वा। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तत्वावधान में जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा जिले की सभी नौ परियोजनाओं के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत डिजिटल एवं साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में छात्राओं को मोबाइल, कंप्यूटर और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी अनजान लिंक, संदेश, ओटीपी या संदिग्ध कॉल पर बिना सत्यापन विश्वास न करें तथा आधार संख्या, बैंक खाता, ओटीपी और अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपायों के साथ साइबर हेल्पलाइन 1930, आपातकालीन सेवा 112 तथा महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी भी दी गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके।
कार्यक्रम के दौरान भाषण, पेंटिंग, लेख, नारा लेखन एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित जागरूकता का आकलन किया गया।
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अर्चना सिन्हा ने छात्राओं को प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य किशोरियों को जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर जीवन में आगे बढ़ सकें।
विभाग ने बताया कि किशोरियों के सर्वांगीण विकास और जागरूकता के लिए ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत समय-समय पर इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता रहेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के
    error: Content is protected !!