एसडीएम की सख्ती, राशन घोटाला और सीएसपी में लूट का भंडाफोड़

Location: Garhwa

गढ़वा।:अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने सोमवार को मेराल और मझिआंव प्रखंड के दो अलग-अलग स्थानों पर औचक निरीक्षण कर गड़बड़ियों का खुलासा किया। पहले उन्होंने मेराल प्रखंड के पढ़ुआ पंचायत अंतर्गत अधौरी गांव में स्थित पीडीएस डीलर कृष्णकांत सिंह की राशन दुकान की जांच की।

जांच के दौरान पाया गया कि लाभुकों को कम मात्रा में राशन दिया जा रहा था। जब एक लाभुक के राशन से भरे थैले का वजन किया गया, तो उसमें लगभग दो किलो तक की कमी पाई गई। लाभुकों ने यह भी बताया कि पिछले महीने उन्हें राशन नहीं मिला और इससे पहले के चार महीनों से केवल तीन किलो चावल ही दिया जा रहा है।

डीलर ने सफाई दी कि गोदाम से उसे ही कम राशन मिलता है। लेकिन जब एसडीएम ने मौके पर उपस्थित एमओ और गोदाम एजीएम से बात की, तो तीनों की बातों में एकरूपता नहीं दिखी। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी जाएगी।

उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि अगर उन्हें कम राशन दिया जा रहा है, तो वे इसकी शिकायत जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बीडीओ या सीओ को करें, या फिर अनुमंडल स्तर पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर पर भी इसकी जानकारी दी जा सकती है।

सीएसपी में अवैध वसूली की पुष्टि
एसडीएम ने मझिआंव प्रखंड के गोपालपुर गांव में संचालित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। यहां एक स्थानीय जनप्रतिनिधि की शिकायत पर जांच की गई थी कि सीएसपी संचालक केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं।

जांच के दौरान यह आंशिक रूप से सही पाया गया कि फोटो कॉपी जैसी सामान्य सेवाओं के लिए ग्रामीणों से 5 रुपये के बदले 100 रुपये तक वसूले जा रहे थे। एसडीएम ने सीएसपी संचालक को सख्त हिदायत दी कि ऐसी अनैतिक वसूली दोबारा न की जाए। उन्होंने कहा कि इस जांच की रिपोर्ट भी वरीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

0
0
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    error: Content is protected !!