वीरांगना फूलन देवी क्रिकेट टूर्नामेंट सोहबरिया सीजन-2 का समापन, वार्ड नंबर 10 बनी चैंपियन

Location: Meral


मेराल: प्रखंड के सोहबरिया गांव में शुक्रवार को वीरांगना फूलन देवी वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन-2) का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच का उद्घाटन भाजपा नेता दिनेश चौधरी, उत्तरी मंडल उपाध्यक्ष मनोज चौधरी एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
फाइनल मुकाबला वार्ड नंबर 7 और वार्ड नंबर 10 के बीच भौंराहा आहार सोहबरिया मैदान में खेला गया। वार्ड नंबर 10 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 201 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से श्रीकांत ने शानदार 70 रन और नंदलाल ने 61 रन की बेहतरीन पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड नंबर 7 की टीम 12 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 60 रन ही बना सकी। इस तरह वार्ड नंबर 10 की टीम ने 142 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
बेहतरीन प्रदर्शन के लिए श्रीकांत ठाकुर को प्लेयर ऑफ द मैच तथा नंदलाल ठाकुर को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को कप एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीम को भी कप और नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में सचिव रमेश चौधरी, कोषाध्यक्ष संतोष चौधरी, देवेंद्र चौधरी, अनुज चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!