आशिया खातून ने 92.40 अंक लाकर बनी विद्यालय टॉपर

Location: Meral

मेराल। प्रखंड मुख्यालय के राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय के छात्र छात्राओं ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के टॉपर्स में आशिया खातून 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि अंशिका ठाकुर 89.60 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा जयप्रकाश कुमार 86.80 प्रतिशत, साजिया प्रवीण 85.40 प्रतिशत तथा प्रभाकर प्रसाद 84.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। अन्य सफल विद्यार्थियों में पल्लवी कुमारी 82.40%, रिशा कुमारी 79.80%, अनुराधा कुमारी 79%, ममता कुमारी 77.40% तथा प्रीति कुमारी 77.20% शामिल हैं, जिन्होंने अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य लालता पटेल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दिया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में कुल 548 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिसमें 97.62 विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। 159 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 316 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी तथा 60 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि 13 विद्यार्थी फेल हुए हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!