बंशीधर नगर में शोक: श्री बंशीधर मंदिर के प्रधान पुजारी ब्रजकिशोर तिवारी का निधन

Location: Garhwa

गढ़वा जिले के बंशीधर नगर स्थित ऐतिहासिक श्री बंशीधर मंदिर के प्रधान पुजारी 84 वर्षीय ब्रजकिशोर तिवारी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उनके घर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए परिजनों को सांत्वना दी।
ब्रजकिशोर तिवारी ने पांच दशक से अधिक समय तक मंदिर में प्रधान पुजारी के रूप में सेवा दी थी। वर्तमान में उनके इकलौते पुत्र चंद्रशेखर तिवारी इस पद पर कार्यरत हैं। उनका अंतिम संस्कार धमनी गांव स्थित बांकी नदी के तट पर बने मुक्तिधाम में किया गया, जहां पुत्र चंद्रशेखर तिवारी ने मुखाग्नि दी।
शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्हें नम आंखों से विदाई दी। शोक व्यक्त करने वालों में श्री बंशीधर सूर्य मंदिर ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी राजेश प्रताप देव, मंदिर के आचार्य सत्यनारायण मिश्र सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!