लखेया गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर नई प्रतिमा का अनावरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Location: Meral


मेराल प्रखंड के लखेया गांव में शुक्रवार रात संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर उनकी नई प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
इस आयोजन में प्रोफेसर डॉ. आर.के. रंजन (मेदनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मेदिनीनगर), बामसेफ के झारखंड स्टेट कोऑर्डिनेटर रघुराई राम, बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह, मेराल प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, समाजसेवी चिकित्सक डॉ. अनिल साव, जेएमएम नेता दशरथ प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता रघुराई राम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर विश्व के महान विभूति थे, जिन्होंने भारतीय संविधान के माध्यम से समानता आधारित समाज की नींव रखी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को अधिकार दिलाने का कार्य किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को शिक्षित करने की जरूरत है।
डॉ. आर.के. रंजन ने अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को ऐतिहासिक बताया। वहीं, अभिमन्यु सिंह ने कहा कि हिंदू कोड बिल के माध्यम से महिलाओं को समान अधिकार दिलाने में अंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने अंबेडकर को देश के लिए प्रेरणा स्रोत बताया, जबकि डॉ. अनिल साव ने उन्हें पिछड़े और कमजोर वर्गों का मसीहा कहा।
कार्यक्रम में बसपा जिला अध्यक्ष नंदा पासवान, अंकिता कुमारी, गोपाल राम, हरि यादव, असर्फी चंद्रवंशी, शिवनाथ राम समेत कई अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मदेव राम ने की, जबकि संचालन ज्ञानी राम ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान उत्तर भारत के प्रसिद्ध बिरहा गायक ओमप्रकाश दीवाना और उनकी टीम द्वारा अंबेडकरवादी मिशन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरी रात माहौल को प्रेरणादायक बनाए रखा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!