मेराल में फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान थाना के निकट गोलीबारी से दहशत

Location: Meral

मेराल थाना गेट से महज 300 मीटर की दूरी पर एन एच 75 सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य में गुरुवार की शाम करीब 7:15 बजे पिलर नंबर एक के पास गोलीबारी से अफरा तफरी मच गई। हालांकि फायरिंग कर भाग रहे अपराधी को कामगारों ने हिम्मत कर पकड़ लिया तथा मेराल थाना को सुपुर्द कर दिया। इस घटना से घटना के आसपास के इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है । पुलिस हिरासत में लेकर अपराधी की पहचान करने व पूछताछ करने में जुट गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी दीपक कुमार पांडे तथा डीएसपी नीरज कुमार मेराल थाना में पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार गोलीबारी करने से पहले युवक काम करा रहे एमजीसीपीएल कंस्ट्रक्शन कंपनी के अकलवानी स्थित ऑफिस का चक्कर लगाया था। वहां से आने के बाद वह युवक पिलर नंबर 1 एक के पास अंधाधुन चार पांच फायर कर बाइक से थाना की तरफ ही भाग रहा था की थाना पुलिस के सहयोग से कामगारों ने एक युवक को धर दबोचा। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद कर लिया है। घटना के बाद फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लगे मजदूर तथा आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों में चर्चा है कि लेवी को लेकर किसी गैंग द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!