हरिहरपुर पुलिस की पिटाई से नाबालिग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

Location: Garhwa

ओपी में 20 घंटे तक पुलिस हिरासत में रहा नाबालिक

गढ़वा : भवनाथपुर थाना अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के कवलदाग गांव निवासी उदय राम के 16 वर्षीय पुत्र सत्या कुमार पासवान पुलिस की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हो गया। गढ़वा सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

             इस संंबंध में घायल किशोर ने बताया कि वह हरिहरपुर हाईस्कूल में 10 वीं कक्षा का छात्र है। नौ जुलाई को पहले से काट कर रखे गए बांस को घर लाने को लेकर उसकी सगी चाची सविता देवी पति विनय पासवान के साथ झगड़ा हुआ था। इस मारपीट का वीडियो एक और चाची प्रिया देवी पति कुंदन पासवान ने अपने मोबाइल से बना लिया। इसके बाद सविता देवी ने हरिहरपुर ओपी में मारपीट की घटना को लेकर शिकायत कर दी और उक्त वीडियो को पुलिस को दे दिया। इसके बाद उसी दिन हरिहरपुर ओपी पुलिस ने उसे पकड़कर साथ ले गई। ओपी में ले जाकर पुलिस ने उसकी जमकर पिटाई की और उठाकर जमीन पर पटका भी दिया। इससे उसके दायां पैर में गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने उसके तलवे पर डंडे से पीटा । इसके बाद उसे 10 जुलाई की शाम को ओपी में सत्या कुमार पासवान के पिता से यह बांड लिखाकर छोड़ा गया कि मैं अपने पुत्र को सुरक्षित हालत में घर ले जा रहा हूं। लेकिन रात में ही सत्या कुमार पासवान जब दर्द से कराहने लगा, तब परिवारवालों को पुलिस द्वारा पीटे जाने की जानकारी हुई। इसके बाद गुरुवार को उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। इस संबंध में भुक्तभोगी किशोर के पिता ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस के वरीय अधिकारियों से शिकायत करेंगे। पुलिस अधिकारियों से उन्हें न्याय नहीं मिला तो कोर्ट में जाएंगे। उन्होंने बताया कि ओपी प्रभारी ने उन्हें यह भी चेतावनी दी है कि अपने बेटे को संभालों, नहीं तो इसे बर्बाद कर देंगे। पुलिस की धमकी से पूरा परिवार भयभीत है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!