मेराल फायरिंग कांड को ले तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Location: Meral

अपराधियों ने प्रमुख कामगारों को निशाना साधकर ही चलाई थी गोली

पकड़ा गया संदिग्ध निकला बेकसूर

कंटेनर ऑफिस को छेदते हुए बाहर निकल गई गोली,जबकि एक इंजीनियर भी बाल बाल बचे

मेराल एन एच 75 पर बन रहे फ्लाईओवर के पिलर नंबर एक के पास गुरुवार के शाम अपराधियों द्वारा किए गए फायरिंग की घटना में कंपनी के एक इंजीनियर सेमत प्रमुख कामगार ही टारगेट पर थे‌। क्योंकि अपराधियों ने जो चार राउंड फायरिंग किया, सभी फायरिंग कामगारों को टारगेट कर ही किया गया था‌। रात्रि के अंधेरे एवं किस्मत ठीक था जो कामगार बाल बाल बच गए।

इधर इस मामले में एन एच 75 का निर्माण कार्य कर रहे एमजी सीपीएल के एडमिन ऑफिसर जफर हसन ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मेराल थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है।

जफर हसन द्वारा प्राथमिकी के लिए दिए गए आवेदन के अनुसार शुक्रवार के शाम करीब 7:00 बजे तीन अज्ञात अपराधियों द्वारा फ्लाई ओवर के पिलर नंबर एक के पास रुक कर निर्माण कार्य में लगे लोगों को निशाना बनाते हुए तीन चार फायर किया गया। अपराधियों द्वारा किए गए फायर की घटना में एक गोली कंटेनर ऑफिस को छेदते हुए बाहर निकल गई जब कि एक इंजीनियर बाल बाल बच गए। एडमिन हसन ने बताया कि गोलीबारी की घटना से कंपनी में कार्यरत कर्मियों में दहशत व्याप्त है।एमजी कंस्ट्रक्शन के एडमिन अफसर जफर हसन ने पुलिस प्रशासन से उक्त मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए अपराधियों को पकड़ने की गुहार लगाया है। गुरुवार के हुई घटना में
एमजी कंस्ट्रक्शन के लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को तुरंत दी गई सूचना के बाद थाना प्रभारी विष्णु कांत सहित पुलिस के जवान तुरंत हरकत में आए लेकिन घटना को अंजाम देने वाले अपराधी मौकाए वारदात से भागने में सफल रहे। जिस वक्त गोलीबारी की घटना हुई उस वक्त एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। लोगों को लगा कि फायरिंग करने वाला ही अपराधी पकड़ा गया है और यह चर्चा लोगों में तेजी से पूरे मेराल में फैल गई। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी विष्णुकांत ने स्पष्ट किया कि शुक्रवार के शाम जो व्यक्ति पुलिस के हिरासत में था वह गोलीबारी की घटना में शामिल नहीं था। पुलिस द्वारा घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

गौरतलब हो कि शुक्रवार के गोलीबारी की घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी दीपक कुमार पांडे तथा डीएसपी मुख्यालय घटनास्थल पर पहुंचे गए थे। एसपी ने मामले की गहनता से छानबीन करने के बाद थाना प्रभारी को अपराधियों को पकड़ने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Yaseen Ansari

Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
error: Content is protected !!