बज्रपात से दो महिलाओं की हुई मौत,तीन घायल

Location: Meral

चार बकरियां भी मरी

मेराल थाना क्षेत्र के राजहरा गांव में शनिवार के दोपहर लगभग 3:00 बजे वज्रपात की घटना में दो महिला और चार बकरी की मौत हो गई है । जबकि तीन महिला घायल हो गए है। सभी घायलों का इलाज निजी अस्पताल संगबरिया में किया जा रहा है।

वज्रपात की घटना में घायल शारदा देवी 38 वर्ष पति आलोक राम महेश्वरी देवी 42 वर्ष पति राजदेव राम प्रमिला देवी 35 वर्ष पति दिनेश राम है। वज्रपात की घटना में घटनास्थल पर ही मरने वालों में तेतरी देवी 50 वर्ष पति ललिता राम गीता देवी 48 वर्ष पति जुगल राम तथा चार बकरी की मौत हो गई है। सभी बकरी युगल राम के हैं। घटना के संबंध में संगवरिया पंचायत के बीडीसी रमेश बैठा ने बताया की गांव में ही घर से कुछ दूरी पर बकरी व गाय बैल सभी लोग चरा रहे थे चराने के दौरान बारिश होना शुरू हुआ बारिश के दौरान ही वज्रपात की घटना हुई जिसके चपेट में आने से दो महिला और चार बकरी की मौत घटनास्थल पर हो गई।अन्य तीन लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पाकर सीओ जसवंत नायक घटनास्थल पर पहुंचे और घटना में मृत लोगों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दिया तथा घायलों से मिल समुचित इलाज की व्यवस्था की जानकारी लिया। सीओ जसवंत नायक ने बताया कि वज्रपात की घटना में मृतक के परिजनों को प्रति व्यक्ति सरकारी प्रावधान के अनुसार 4 लाख की मुआवजा तथा घायलों के इलाज का खर्च दिया जाएगा।इधर वीडियो जागो महतो ने वज्रपात की घटना के संबंध में बताया कि शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना है सरकारी प्रावधान के अनुसार हर संभव मदद दिया जाएगा। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी विष्णु कांत भी राजहरा गांव पहुंचे और मामले की जानकारी लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Yaseen Ansari

Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
error: Content is protected !!