नहाने के दौरान यूरिया नदी में डूबने से युवक की हुई मौत

Location: Meral

मेराल मेराल हासनदाग के मुख्य पथ में यूरिया नदी पुल के पास गुरुवार को नहाने के दौरान पानी में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मेराल थाना क्षेत्र के हसनदाग गांव निवासी सर्वेश चौबे का छोटा पुत्र सुमित कुमार चौबे है। जानकारी के अनुसार मृतक मेराल की ओर से दोपहर में अपने घर की ओर लौट रहा था लौट के दौरान यूरिया नदी में शौच करने के बाद नहाने गया। नहाने के क्रम में ही पानी के अंदर डूबा रह गया। जिस जगह पर मृतक नहा रहा था उस जगह पर नदी काफी गहरा है उसी जगह बगल में लखेया गांव के छोटे-छोटे बच्चे नदी में नहा रहे थे। डूबने का जानकारी आस पास के लोगों से बच्चो ने दिया।

जानकारी के बाद आसपास के लोग नदी में जमा हो गए इसके बाद लोगों ने सी ओ यसवंत नायक तथा थाना प्रभारी विष्णुकांत को नदी में एक युवक की डूबे होने की सूचना दिया सूचना पाकर थाना प्रभारी एवं सीओ घटनास्थल पर पहुंचे। पहुंचने के बाद स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर डूबे हुए युवक को तलाशी के लिए नदी में उतारा गया गोताखोरों द्वारा पानी में लगभग 15 मिनट तलाशी के बाद शव को पानी से बाहर निकाल दिया। जो हासनदाग गांव के सुमित कुमार चौबे के रूप में पहचान किया गया। इसकी जानकारी परिजनों को दिया गया जानकारी पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचते ही शव को देख परिजन दहाड़े मारकर रोने बिलखने लगे, साथ ही गांव से भी अनेक को लोग पहुंच गए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। इधर इस घटना से गांव के लोग काफी मर्माहत है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Yaseen Ansari

Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!