मेराल प्रखंड में तीन पैक्स धान क्रय केंद्र शुरू, किसानों को मिला 2450 रुपये प्रति क्विंटल का लाभ

Location: Meral

मेराल। प्रखंड में किसानों की सुविधा को लेकर शुक्रवार को तीन पैक्स धान क्रय केंद्रों की विधिवत शुरुआत की गई। वहीं अरंगी पैक्स अध्यक्ष के अनुसार अरंगी पैक्स में धान क्रय केंद्र दो दिन पहले ही शुरू कर दिया गया था।

गेरुआ पंचायत में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, मुखिया अनिल चौधरी, वीरेंद्र नाथ तिवारी, प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी एवं पैक्स अध्यक्ष आशीष कुमार चौबे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर धान क्रय केंद्र का शुभारंभ किया।

इसी प्रकार व्यापार मंडल गेरुआ सोती पैक्स में जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी के साथ पैक्स अध्यक्ष शांति देवी, मुखिया राम प्रताप साह एवं जगजीवन राम ने संयुक्त रूप से धान क्रय केंद्र का उद्घाटन किया। वहीं विकताम पैक्स में जिला सहकारिता पदाधिकारी के साथ विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, पैक्स अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, मुखिया सुरेश राम एवं प्रतिनिधि रविन्द्र गुप्ता ने फीता काटकर धान खरीद की शुरुआत की।

इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी ने बताया कि मेराल प्रखंड के किसानों को धान बिक्री में सुविधा देने के उद्देश्य से पैक्स धान क्रय केंद्र शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा 2369 रुपये प्रति क्विंटल एवं झारखंड सरकार द्वारा 81 रुपये प्रति क्विंटल मिलाकर कुल 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों का धान खरीदा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एक किसान से अधिकतम 200 क्विंटल तक धान की खरीद की जाएगी। 200 क्विंटल से अधिक धान बेचने वाले किसानों को उपायुक्त से अनुमति लेनी होगी। किसानों को प्रति एकड़ 16 क्विंटल के हिसाब से धान बिक्री की

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!