उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय शिवनाला में एमडीएम बंद मिलने पर उपायुक्त की कड़ी कार्रवाई

Location: Garhwa

गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव ने 13 दिसंबर 2025 को रंका प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, शिवनाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मध्यान भोजन योजना (एमडीएम) बंद पाई गई, जिसे उपायुक्त ने गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताया।

गौरतलब है कि मध्यान भोजन योजना भारत सरकार एवं झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को पोषणयुक्त एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराना है। यह योजना बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ विद्यालयों में उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाती है। सरकार इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अत्यंत गंभीर है।

औचक निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तथा सरस्वती वाहिनी सह माता समिति की संयोजिका से स्पष्टीकरण मांगा। प्राप्त स्पष्टीकरण को असंतोषजनक पाए जाने पर उपायुक्त ने सख्त निर्णय लिया।

मध्यान भोजन योजना के संचालन में लापरवाही के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सरस्वती वाहिनी सह माता समिति की संयोजिका को दोषी मानते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक को समिति भंग कर नई समिति के गठन का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही विद्यालय में पदस्थापित संबंधित शिक्षक के विरुद्ध वार्षिक वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) में कटौती करने का आदेश भी जारी किया गया है।

उपायुक्त दिनेश यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बच्चों के पोषण, शिक्षा और भविष्य से जुड़ी योजनाओं में शिथिलता बरतने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त और अनुकरणीय कार्रवाई जारी रहेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!