अग्निकांड रोकने को बंशीधर नगर में सभी प्रतिष्ठानों में अग्निशमन यंत्र अनिवार्य

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर। बढ़ती अग्निकांड की घटनाओं को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी संस्थानों, होटल, मैरिज हॉल, सेमिनार हॉल, मॉल और अन्य व्यावसायिक भवनों में अनिवार्य रूप से अग्निशामक यंत्र स्थापित करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश प्रभारी अपर राज्य अग्निशमन पदाधिकारी रांची के निर्देशों के आलोक में जारी किया गया है।

अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने बताया कि हाल ही में 6 दिसंबर को गोवा के एक नाइट क्लब में आधी रात के बाद भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। उक्त नाइट क्लब में अग्नि सुरक्षा मानदंडों का गंभीर उल्लंघन किया जा रहा था और फायर एग्जिट व सामान्य निकास द्वार अवरुद्ध होने के कारण लोगों को बाहर निकलने में भारी कठिनाई हुई।

इस घटना को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी अग्नि सुरक्षा दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी प्रतिष्ठानों को पर्याप्त संख्या में मानक अग्निशमन यंत्र लगाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि फायर एग्जिट और सामान्य निकास द्वार हमेशा पूरी तरह बाधामुक्त रहें, ताकि आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अग्नि सुरक्षा नियमों के अनुपालन के लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण और जांच की जाएगी। यदि किसी संस्थान या प्रतिष्ठान में अग्नि सुरक्षा से संबंधित निर्देशों का पालन नहीं पाया गया, तो संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी संचालकों से अपील करते हुए कहा कि वे सुरक्षा मानकों का गंभीरता से पालन करें और आग से होने वाली किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!