मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे पारसनाथ की पहाड़ी पर, मरांग बुरू की पूजा-अर्चना की

Location: रांची


रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ आज गिरिडीह के दौरे पर हैं। गिरिडीह पहुंचने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री मधुबन स्थित पारसनाथ पहाड़ी पर गए। यहां आदिवासियों के देवता मरांग बुरू की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर राज्य में सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं।
जेल से रिहा होने और तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमंत सोरेन पत्नी के साथ पहली बार गिरिडीह के दौरे पर हैं। जेल से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ लगातार पूजा अर्चना कर रहे हैं। सबसे पहले रांची में उन्होंने यहां के प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा -अर्चना की थी। फिर वाराणसी और विंध्याचल का दौरा किया। यहां बाबा विश्वनाथ और देवी का दर्शन किया । इसी कड़ी में आज वह पारसनाथ की पहाड़ी पर पहुंचे और यहां भी पूजा अर्चना की। जेल से रिहा होने के बाद मुख्यमंत्री की आस्था सभी देवी देवताओं में बढ़ी है। पहले की अपेक्षा वह पूजा पाठ पर अधिक ध्यान दे रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!