सरयू राय से जदयू के रिश्ते पर पटना में लगेगी मुहर, नीतीश ने पार्टी नेताओं को बुलाया

Location: रांची


रांची: जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक सरयू राय की पार्टी और जदयू का झारखंड में क्या रिश्ता रहेगा। दोनों के बीच विधानसभा चुनाव में गठबंधन होगा या फिर सरयू राय अपनी पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा का जदयू में विलय करेंगे इन मामलों पर नीतीश कुमार पटना में फैसला लेंगे। फैसला लेने के पहले वह झारखंड के जदयू नेताओं से उनकी राय जानेंगे ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं को पटना बुलाया है। पटना में ही सरयू राय के साथ संबंधों पर फैसला होगा।
यहां यहां बताते चलें कि पिछले दिनों सरयू राय ने पटना में नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।उन्होंने जदयू के साथ मिलकर झारखंड में चुनाव लड़ने का प्रस्ताव नीतीश कुमार को दिया था। नीतीश कुमार चाहते हैं कि सरयू राय अपनी पार्टी का विलय जनता दल यूनाइटेड में करें। अभी इस मुद्दे पर सरयू राय ने कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। वह अपने सहयोगियों के साथ विचार विमर्श कर रहे हैं। उम्मीद है जल्दी इस पर फैसला हो जाएगा। यदि विलय नहीं करेंगे तो फिर गठबंधन के साथ झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। सरयू राय यदि तीसरे मोर्चे का गठन करते हैं तो संभव है कुछ और छोटे दलों को वह अपने साथ जोड़ेंगे।
भाजपा का झारखंड में जदयू के साथ गठबंधन नहीं है। हालांकि जदयू के नेता चाहते हैं कि भाजपा के साथ गठबंधन हो ताकि कुछ सीटों पर एनडीए के साथ चुनाव लड़ा जा सके। लेकिन भाजपा इसके लिए तैयार नहीं है क्योंकि झारखंड में जदयू का कोई आधार वोट नहीं है। झारखंड में भाजपा का आजू के साथ गठबंधन है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
error: Content is protected !!