Location: Garhwa
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े मुद्दे को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। लोकसभा में बिल पास नहीं होने से महिलाओं में आक्रोश देखा जा रहा है, जिसके मद्देनजर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 25/04/2026 को रांची के मोरहाबादी मैदान में आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी।
इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने जानकारी दी कि रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित इस रैली में गढ़वा जिले से बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
बैठक में जिला मंत्री कंचन जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष मुरारी यादव, मंडल अध्यक्ष धनंजय गोंड, राजकुमार विश्वकर्मा, बलराम यादव, बसंत प्रसाद, विकास तिवारी, अशोक केसरी, राजेश यादव, परीक्षित तिवारी, वीरेंद्र चौधरी एवं राम प्रताप मुखिया सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











