करकोमा गांव में आगजनी, मड़ई जलकर राख — ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टला

Location: Meral

मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत करकोमा गांव के खुटेलिया टोला में बीती रात असरफी चौधरी के घर में अचानक आग लगने से काफी नुकसान हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात में खाना बनाने के दौरान निकली चिंगारी से फूस और प्लास्टिक से बने मड़ई में आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी और बेकाबू हो गई।
आग की लपटें और शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जिस स्थान पर आग लगी, वह घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी।
घटना की सूचना अंचल पदाधिकारी यशवंत नायक को दी गई। सूचना मिलते ही उन्होंने फायर ब्रिगेड टीम को अलर्ट किया, हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग बुझा ली थी।
सीओ यशवंत नायक के निर्देश पर अंचल के राजस्व कर्मचारी संजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। आगजनी की इस घटना से प्रभावित परिवार को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!