एनएच-39 पर दर्दनाक हादसा: बाइक-वैन टक्कर में दो युवकों की मौत, घरों में पसरा मातम

Location: Meral

मेराल। बुधवार की बीती मध्य रात्रि में एनएच-39 पर गढ़वा थाना क्षेत्र के खजुरी पेट्रोल पंप के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।
सूत्रों के अनुसार, एक अज्ञात वैन और बुलेट मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान मेराल थाना मुख्यालय के छवआना टोला निवासी व्यास उदय कांत राम के 25 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार और रमुना थाना क्षेत्र के हरादाग गांव निवासी शुकुल राम के 18 वर्षीय इकलौते पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि मनीष कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी शादी आगामी 19 मई को तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। वहीं, विशाल कुमार अपने परिवार का इकलौता पुत्र था, जिसकी असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।
घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर गढ़वा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!