धर्मांनतरण के मामले में हिरासत में लिए गए लोगों को न्यायालय के जिम्नामेनामा पर सौपा गया

Location: Meral

मेराल थाना क्षेत्र के ओखरगड़ा पूर्वी पंचायत स्थित गटीयरवा गांव में ईसाई मिशनरियों के द्वारा लोगों को प्रलोभन व दबाव देकर धर्तमातरण कराने को लेकर रविवार को थाने में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

प्राथमिकी में नामजद चार लोगों मे से अखिलेश उरांव तथा सोनू मिंज को मेराल पुलिस ने गिरफ्त में लेकर सोमवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया था जहां से जिम्मेनाम पर उन्हें मुक्त कर दिया गया। मामले के बारे में पूछे जाने पर थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि रविवार को गटियरवा गांव के मनरूप उरांव द्वारा रविवार को चार लोगों पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए विगत कुछ दिनों से लगातार प्रलोभन देने तथा इसके लिए तैयार नहीं होने पर जबरदस्ती दबाव बनाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गौरतलब हो कि उक्त मामले में जिन चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी उनमें बिहार के रोहतास जिला के मानो गांव निवासी अखिलेश उरांव, मेराल थाना क्षेत्र के गटीअरवा गांव के सोनू मिंज एवं संदीप टोप्पो तथा पूर्णिमा मिंज का नाम शामिल था। जबरदस्ती मतांतरण कराने की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल तथा विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने गटीअरवा गांव पहुंच ग्रामीणों से पूछताछ की थी तथा विरोध प्रकट किया था।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!