जायंट्स ग्रुप और सेंटेवीटा अस्पताल के मेगा मेडिकल कैंप में हजारों मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज

गढ़वा :जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा एवं सेंटेवीटा अस्पताल रांची के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल में मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन उपायुक्त श्री शेखर जमुआर ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप के अध्यक्ष श्री राकेश बाबू सर्राफ ने की।

इस मेगा मेडिकल कैंप में मानसिक रोग, हृदय रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, त्वचा रोग, किडनी रोग, शुगर, कान-नाक-गला समेत विभिन्न बीमारियों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई। शिविर में लगभग एक हजार मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया और आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां वितरित की गईं।

कार्यक्रम में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के अजयकांत पाठक, विजय केशरी, अलख नाथ पांडे, विनोद कमलापुरी, मदन केसरी, मनोज केशरी समेत सेंटेवीटा अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर आर एस दास, डॉ अनिल कुमार, डॉ विकास केशरी, डॉ आशु मल्होत्रा, डॉ विजेता निर्मल, डॉ अमिताभ कुमार सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री शेखर जमुआर ने जायंट्स ग्रुप गढ़वा के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रही है। वहीं, सर्जन डॉ आर एस दास ने संतुलित आहार और योग-व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन नंद कुमार गुप्ता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विनोद कमलापुरी ने दिया। इस दौरान जायंट्स ग्रुप के वरिष्ठ पदाधिकारी, यंग जायंट्स के अध्यक्ष अंशित केसरी, सचिव मनीष केशरी समेत अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज़:भवनाथपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़:भवनाथपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!