डीएवी मॉडल स्कूल गढ़वा में साइंस एग्जीबिशन का भव्य आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता ने मोहा मन

Location: Garhwa

गढ़वा :डीएवी मॉडल स्कूल गढ़वा में आज 24 मार्च 2025 को विज्ञान प्रदर्शनी (साइंस एग्जीबिशन) का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं दीक्षा कुमारी, परी कुमारी, आलिया परवीन, समीहा, नेहा, रागिनी, सलोनी और पलक ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद सलोनी, रागिनी, शिवानी, गुनगुन, आराधना और अंशिका ने मिक्स सॉन्ग पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी। वहीं, निधि, साक्षी, सृष्टि और इच्छा के समूह ने भी मनमोहक नृत्य कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में निदेशक सुशील कुमार केशरी, ओम प्रकाश शर्मा, मिथिलेश कुमार सिन्हा, अंजनी कुमार सिंह, प्राचार्य गुलाम सरवर, आरती देवी, सुलेखा गुप्ता, कोमल केसरी और तान्या सोनी ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडल्स का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों पर आधारित अनोखे मॉडल प्रस्तुत किए, जिसमें वैभव और आर्यन सोनी द्वारा रूरल एवं अर्बन सिटी, शौर्य केशरी द्वारा ड्राई वाटर मशीन, स्वयं कुमार द्वारा सोडियम बाइकार्बोनेट, वारिस खान द्वारा कुकर, अनमोल एवं फैजान द्वारा एटीएम मशीन, अमित कुमार द्वारा ह्यूमन बॉडी सिस्टम, अयान आलम और आकाश कुमार द्वारा किडनी फंक्शन मॉडल जैसी बेहतरीन प्रस्तुतियां शामिल रहीं।

इसके अलावा, मजहर ताज ने स्टेट ऑफ मैटर, सूरज कुमार ने वाटर फायर, आदित्य गोस्वामी ने फोटो फ्रेम, अभिनव केसरी ने पवन चक्की, शौर्य कुमार ने यात्री स्टैंड, अरशद खान, अंकित पात्रता और मोहम्मद आसिफ ने वोल्कानो, श्रीकांत कुमार और ऋषिकेश कुमार ने गैस कटर मशीन प्रस्तुत की। अनन्या कुमारी ने डस्टबिन, जबकि अर्पित केसरी, नुरुल होदा और विवेक राज ने अलमीरा एवं पेन स्टैंड बनाए। कुछ बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर सुंदर ड्राइंग भी बनाई।

इस अवसर पर निदेशक सुशील केसरी ने बच्चों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मिथिलेश सिन्हा ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि आज के ये नवाचार भविष्य के वैज्ञानिकों की नींव रख रहे हैं। वहीं, प्राचार्य गुलाम सरवर ने सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ अभिभावक भी उपस्थित रहे और बच्चों की रचनात्मकता की प्रशंसा की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना
    error: Content is protected !!