जनता की उम्मीदों को कर रहे भस्म, खुद को सनातनी कहकर फैला रहे भ्रम: धीरज दुबे का विधायक पर वार

Location: Garhwa

गढ़वा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि विधायक खुद “भस्मासुर” बन चुके हैं, जिन्होंने अपनी पहली पार्टी को खत्म कर दिया और अब जनता की अपेक्षाओं को भस्म कर रहे हैं।

धीरज दुबे ने कहा कि विधायक ने 2009 में जेवीएम से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे, पर 2014 में भाजपा में शामिल होकर असली भाजपा नेताओं को अपमानित किया और अपने ‘कंघी छाप गुट’ को आगे बढ़ाया। दस वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने कोटा और अलकतरा जैसे घोटालों को अंजाम देकर विकास योजनाओं का गला घोंट दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक अपनी नाकामी को छुपाने के लिए धार्मिक ध्रुवीकरण का सहारा ले रहे हैं। दुलदुलवा मंदिर तोड़ने की अफवाह फैला रहे हैं ताकि सड़क निर्माण एजेंसी से कमीशन वसूली की जा सके।

धीरज दुबे ने कहा कि विधायक खुद को सनातनी दिखाते हैं, लेकिन अब तक किसी मंदिर, दुर्गा मंडप या छठ घाट में कोई योगदान नहीं दिया। उलटे मुस्लिम समाज के खिलाफ भड़काऊ बयान देकर सामाजिक समरसता बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने कई धार्मिक स्थलों के विकास में सहयोग किया जबकि विधायक के पास एक भी उदाहरण नहीं है।

झामुमो ने विधायक पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्रेस वार्ता में अशर्फी राम, रामसागर यादव, शरीफ अंसारी और तनवीर आलम मौजूद थे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    झामुमो-कांग्रेस में समझौता, एक ही सीट पर उम्मीदवार देगा झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया सूझबूझ का परिचय

    झामुमो-कांग्रेस में समझौता, एक ही सीट पर उम्मीदवार देगा झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया सूझबूझ का परिचय

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण
    error: Content is protected !!