गुरु पूर्णिमा आज, सावन कल से, इस बार पांच सोमवार पड़ेगा

Location: रांची


रांची : आज गुरु पूर्णिमा है। कल से भगवान शिव का प्रिय महीना सावन शुरू होगा। इस बार का सावन खास होगा क्योंकि पांच सोमवार पड़ रहा है। सोमवार से ही सावन महीने की शुरुआत हो रही है। पांच सोमवार के कारण सावन महीने को इस साल काफी फलदाई माना जा रहा है।
गुरु पूर्णिमा पर रविवार को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोग अपने अपने आराध्य देव और गुरु की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेंगे। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न आश्रमों और मठों में श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। पूजा अर्चना के बाद शिष्य गुरु गुरुजनों से आशीर्वाद लेंगे। कई स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया है।
इधर, सोमवार से शुरू हो रहे सावन को लेकर शिव भक्तों में काफी उत्साह है। राज्य के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की जमा होने वाली भीड़ को लेकर तैयारी की गई है। प्रमुख शिव मंदिरों का रंग रोगन कर सजाया संवारा गया है। देवघर में बाबा बैजनाथ मंदिर में खास व्यवस्था की गई है। यहां कांवरियों की भारी भीड़ जमा होती है। सुल्तानगंज से श्रद्धालु जल लेकर पैदल ही देवघर पहुंचते हैं और बाबा बैजनाथ पर जल चढ़ाते हैं। विश्व प्रसिद्ध देवघर मेला रविवार से ही शुरू हो जाएगा। यहां श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है।
गढ़वा जिले के भी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। श्री बंशीधर नगर स्थित राजा पहाड़ी सहित जिले के अन्य जगहों पर खास व्यवस्था की गई है। देवघर जाने वाले कांवरिया जगह-जगह दिखने लगे हैं। गेरुआ रंग में श्रद्धालु नजर आ रहे हैं। इधर बाजार में गेरुआ रंग के कपड़ों व अन्य चीजों की बिक्री बढ़ गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!