देवघर में श्रावणी मेला शुरू, मंत्री मिथिलेश ठाकुर और दीपिका पांडे ने किया उद्घाटन

Location: रांची

रांची: देवघर का विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला गुरु पूर्णिमा के दिन रविवार से शुरू हो गया। मेला एक महीने तक चलेगा। देश दुनिया से लाखों शिव भक्त बाबा वैद्यनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए आएंगे। बिहार झारखंड के प्रवेश द्वार दम्मा में मेले का उद्घाटन राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद मंत्री मिथिलेश ठाकुर और दीपिका पांडे ने किया। देवघर में इस बार भी अरघा सिस्टम से ही जलाभिषेक होगा। 1 महीने तक वीआईपी दर्शन दर्शन पर भी रोक रहेगी । सभी सभी शिव भक्त एक तरह से बाबा पर जलाभिषेक करेंगे। किसी के लिए अलग व्यवस्था नहीं होगी।
इधर देवघर मेले को लेकर प्रशासन ने काफी तैयारी की है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कांवरियों की सुविधा पर भी खास ध्यान रखा गया है। दंडाधिकारियों के साथ हर जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। राज्य सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर हाल में मेले में शांति व्यवस्था बनी रहे। इसका ख्याल रखें साथ ही कांवरियों को कोई दिक्कत न हो इस पर भी ध्यान दिया जाए।
एक महीने तक चलने वाले श्रावणी मेले में देश दुनिया से लाखों लोग आते हैं। अभी से ही यहां कांवरियों की भीड़ आने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहली सोमवारी से ही सावन की शुरुआत हो रही है इसलिए पहले ही दिन डेढ़ से 2 लाख कांवरियों के आने की संभावना है। इस बार सावन में पांच सोमवार पड़ रहा है। सोमवार से ही इस महीने की शुरुआत हो रही है और सोमवार को ही सावन खत्म होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!