गढ़वा में शिक्षा को नई दिशा देने वाली पहल, वृंदावन लाइब्रेरी का SDM संजय पांडेय ने किया उद्घाटन

Location: Garhwa

गढ़वा: चिनिया रोड स्थित वृंदावन लाइब्रेरी का उद्घाटन रविवार को गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय कुमार पांडेय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ शिक्षार्थियों की भी मौजूदगी रही।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे SDM श्री पांडेय ने कहा कि आज के समय में युवा जहां पारंपरिक व्यवसायों की ओर अधिक झुकाव रखते हैं, वहीं दीपक पूजा और उनके भाई-बहन ने एक अलग राह चुनकर समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी जैसे स्टार्टअप की पहल वास्तव में सराहनीय है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने वाली है।

उन्होंने कहा, “बिजनेस तो कई होते हैं, लेकिन इस तरह का शिक्षा-केन्द्रित स्टार्टअप न केवल युवाओं को लाभ पहुंचाएगा, बल्कि एक सकारात्मक वातावरण भी तैयार करेगा।” उन्होंने दीपक पूजा एवं उनकी टीम को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि यह लाइब्रेरी छात्रों के लिए एक उपयोगी केंद्र बनेगी।
यह लाइब्रेरी 24×7 खुली रहती है और यहां छात्रों के लिए शांत अध्ययन माहौल, एयर कंडीशन सुविधा, हाई-स्पीड वाईफाई, प्रत्येक केबिन में लाइट और चार्जिंग प्वाइंट, लॉकर, पार्किंग, आरओ पानी, न्यूज़पेपर और करेंट अफेयर्स की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही लंच और डिस्कशन एरिया की व्यवस्था भी की गई है।

इस मौके पर कई स्थानीय शिक्षकों, छात्रों और बुद्धिजीवियों ने लाइब्रेरी का अवलोकन किया और इसके प्रबंधन की सराहना की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल

    26 जुलाई को पलामू के सभी प्रखंडों में लगेगा विधिक सशक्तिकरण एवं कानूनी जागरूकता शिविर

    26 जुलाई को पलामू के सभी प्रखंडों में लगेगा विधिक सशक्तिकरण एवं कानूनी जागरूकता शिविर
    error: Content is protected !!