गढ़वा में क्षेत्रीय भाषाओं को JTET में शामिल करने की मांग तेज

Location: Garhwa


उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन, भोजपुरी-मगही-हिंदी को मिले मान्यता की मांग

गढ़वा : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) नियमावली-2025 में गढ़वा जिले की प्रमुख भाषाओं को नजरअंदाज किए जाने के विरोध में स्थानीय युवाओं और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उपायुक्त गढ़वा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भोजपुरी, मगही और हिंदी को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा देने और JTET में शामिल करने की मांग की गई है।

ज्ञापन सौंपने वालों ने कहा कि ये तीनों भाषाएं गढ़वा की प्रमुख संवाद भाषा हैं, जो जनजीवन और सांस्कृतिक पहचान से गहराई से जुड़ी हैं। इसके बावजूद JTET की नई नियमावली में इन भाषाओं की उपेक्षा की गई है, जो युवाओं के साथ अन्याय है।

इस दौरान यह भी बताया गया कि पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर और भवनाथपुर विधायक आनंद प्रताप देव भी पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस मुद्दे पर ज्ञापन दे चुके हैं। अब युवाओं ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि वह जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश देकर इन भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा सूची में शामिल करने की अनुशंसा प्राथमिक शिक्षा निदेशालय को शीघ्र भेजे।

ज्ञापन में कहा गया है कि प्राथमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा सभी जिलों से क्षेत्रीय भाषाओं पर सुझाव मांगे गए हैं, जो एक अवसर है कि गढ़वा प्रशासन स्थानीय भाषा-संस्कृति को सम्मान दिलाने में नेतृत्व करे।

युवाओं का कहना है कि यदि ये भाषाएं सूचीबद्ध होती हैं तो स्थानीय अभ्यर्थियों को परीक्षा में न सिर्फ सुविधा मिलेगी, बल्कि रोजगार का अवसर भी बढ़ेगा।

इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे, हरिओम यादव, अविनास द्विवेदी, सौरभ सिंह, प्रियम सिंह, नवीन तिवारी, आर्यन सिंह, मयंक द्विवेदी, आकाश कुमार, रवि ठाकुर, अंकित कुमार, शैलेंद्र साह, अंजन सिंह, आनंद पांडेय, दीपक कुशवाह आदि मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!